current affairs 1

वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत महिलाओं को ऋण देने की सूची में सबसे शीर्ष राज्य जो है- तमिलनाडु

•    हाल ही में जिस बैंक ने किसानों की साख का आकलन करने के लिए सॅटॅलाइट डेटा का उपयोग करने का फैसला किया है- आईसीआईसीआई बैंक

•    हाल ही में जिस देश ने एक समारोह के दौरान पाकिस्तानी नौसेना के लिये निर्मित एक उन्नत नौसैनिक युद्धपोत लॉन्च किया है- चीन

•    वह देश जो लगभग दस लाख रोहिंग्याओं को ‘भाषण चार द्वीप’ पर स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है- बांग्लादेश

•    वह देश जिसके साथ भारत ने राष्ट्रीय समन्वय समिति की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की- उज्बेकिस्तान

•    केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़ी राहत देते हुए जितने लाख रुपये सालाना तक के टर्नओवर वाले कारोबारों को इसके दायरे से बाहर रखने का फैसला लिया है-40 लाख रुपये

•    भारतीय जूडो खिलाड़ी दीपांशु बालयान को नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने प्रतिबंधित पदार्थ फ्यूरोसेमाइड के सेवन के कारण जितने महीने के लिए निलंबित किया है-22 महीने

•    केंद्र सरकार खाद्य सामग्रियों में ट्रांस फैट पांच प्रतिशत से घटाकर जितने प्रतिशत करने की तैयारी कर रही है- दो प्रतिशत

•    जिस देश में खुदाई के दौरान 300 मीटर नीचे 3800 साल पुरानी किराट देवी की मूर्ति मिली है- नेपाल

•    केंद्र की तरफ से निर्यात सुविधाओं पर आधारित रैंकिंग में जिस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है- गुजरात

• जिस राज्य में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है- असम

• सिक्किम के नामची में जिस भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखा जाएगा- बाइचुंग भूटिया

• जिस विंग कमांडर ने एयर एडवेंचर श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’ जीता है- गजानंद यादव

• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 20 अगस्त को कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में जितने वर्ष पूरा कर लिया है- एक वर्ष

• वह देश जिसके राष्ट्रपति रेचैप तैय्यप अर्दोआन (Recep Tayyip Erdogan) ने काला सागर क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की घोषणा की है- तुर्की

• केंद्र सरकार ने हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी के कार्यकाल को जितने साल के लिए बढ़ा दिया है- दो साल

• हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में प्रदेश के लोगों को जितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है-100 प्रतिशत

• केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन सम्बन्धी अन्य दस्तावेजों के नवीनीकरण की सीमा जब तक के लिए बढ़ा दी है-31 दिसंबर

• दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन जिसे नियुक्त किया गया है- जाकिर खान

• केंद्र सरकार द्वारा अश्वनी भाटिया को किस बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है- एसबीआई

नीति आयोग :"निर्यात तत्परता सूचकांक     2020 " रिपोर्ट जारी, प्रथम  स्थान पर  गुजरात राज्य,राजस्थान का चौथा स्थान |

 अरुणाचल के पर्वतारोही तका तमूत को 29 अगस्त को तेनजिंग नार्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019 दिया जाएगा |  
     तका उस 15 सदस्ययी टीम में थे ,जिसने जून 2019 में 18 दिन के अभियान में हादसे के शिकार एएन32 के 13 वायुसैनिकों से शव ढूंढे थे |

 प्रदेश में 6 महीने बाद  7सितंबर से भक्तों के लिए खुलेंगे धार्मिक स्थल |मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना
अनिवार्य |


  2011 के बाद अशोक मेनारिया को फिर मिलेगा मथुरादास माथुर अवार्ड, दो बार यह अवार्ड पाने वाले पंकज सिंह के बाद दूसरे खिलाड़ी होंगे |


गुजरात : भारत का पहला सीएनजी बायो पंप दामा गाँव में शुरू, यहाँ गाय और भैंस के गोबर से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस बनाकर इस्तेमाल किया जाएगा |


6★ वेस्टइंडीज के डेविन ब्रावो T-20 मे 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज  बने |

✅करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: Part 1

•    कोल इंडिया 2023-24 तक जितने परियोजनाओं पर 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा-500

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में भारत और जिस देश के सहयोग को मंजूरी दी है- फिनलैंड

•    रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए जितने करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है-2,580 करोड़ रुपये

•    वह देश जिसने विश्व का सबसे बड़ा सोलर ट्री विकसित किया है- भारत

•    जिस देश ने कैलाश-मानसरोवर के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल स्थापित की है- चीन

•    हाल ही में भारत ने PUBG गेम समेत जितने चायनीज ऐप पर प्रतिबन्ध लगा दिया है-118

•    केंद्र सरकार ने भारतीय विमानन कंपनियों को जितने प्रतिशत घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है-60 प्रतिशत

•    हिमाचल प्रदेश सरकार ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए जितने प्रतिशत सिलेबस को कम करने का फैसला किया है-30 प्रतिशत

•    ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत चार पायदान की छलांग लगाकर जितने स्थान पर पहुंच गया है-48वें

•    केंद्र सरकार ने कश्मीरी, डोगरी, हिंदी, अंग्रेजी और जिस भाषा को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषा के रूप में मंजूरी दी है- उर्दू

•    जिस राज्य सरकार ने हाल ही में रम्मी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है- आंध्र प्रदेश

•    भारतीय रेलवे बोर्ड के नए सीईओ के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है- विनोद कुमार यादव

•    भारत और जिस देश के बीच ‘इंद्र युद्धाभ्यास’ का आयोजन किया जा रहा है- रूस

•    रूस ने जिस देश के साथ No Arms Supply की पॉलिसी जारी रखेगा- पाकिस्तान

•    जिस देश की सरकार ने कैलेंडर, डायरी और त्योहार ग्रीटिंग कार्ड की छपाई पर प्रतिबंध लगाया है- भारत

•    सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जिस शहर की 140 किमी रेल पटरियों के किनारे बसी 48 हजार झुग्गी झोपड़ियों को हटाने का निर्देश दिया है- दिल्ली

•    जिस राज्य सरकार ने किसी भी चीनी कंपनी को प्रदेश में सीधे टेंडर डालने पर रोक लगा दी है- उत्तर प्रदेश

•    हाल ही में जिस देश की एक शीर्ष अदालत ने हिंदू विधवा महिलाओं को कृषि और गैर-कृषि जमीन दोनों पर अधिकार देने की घोषणा की है- बांग्लादेश

•    हाल ही में जिसने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है- पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा

•    भारत और रूस के बीच हाल ही में जिस नई राइफल के भारत में निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है- एके-203

•    वित्त मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2020 में जीएसटी का जितना संग्रह किया गया है-86,449 करोड़ रुपये

•    ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते को मजबूत बनाने हेतु पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और भारतीय मूल की जिस राजनीतिज्ञ को अपना व्यापार दूत नियुक्त किया है- लीसा सिंह

•    सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को अपना AGR बकाया चुकाने के लिए जितने साल का समय दिया है- दस साल

•    हाल ही में जिस राज्य के कुडप्पा ज़िले में खुदाई के दौरान रेनाटी चोल युग के एक दुर्लभ शिलालेख (Rare Inscription) की प्राप्ति हुई है- आंध्रप्रदेश

•    हाल ही में जिस देश ने घोषणा की कि वह भारत को COVID-19 संकट की प्रतिक्रिया के रूप में 3,500 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान करेगी- जापान


Comments